Moradabad News: उपचार में लापरवाही से मरीज का काटना पड़ा पैर, डॉक्टर पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस ने वर्धमान ऑर्थोपेडिक सेंटर के डॉ. विकास कुमार लोचन के खिलाफ इलाज में लापरवाही का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कटघर क्षेत्र निवासी युवक की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें युवक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के गलत इलाज के कारण उसके पिता का पैर जांघ के ऊपर से काटना पड़ा और वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक भदौड़ा निवासी अमन वर्मा ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने पिता पंकज वर्मा को लाइनपार क्षेत्र स्थित वर्धमान ऑर्थोपेडिक सेंटर में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि इस ऑर्थोपेडिक सेंटर के डॉ. विकास कुमार लोचन ने ऑपरेशन किया। उनके गलत ऑपरेशन के कारण पंकज वर्मा की हालत और खराब हो गई। बाद में उनका पैर जांघ के ऊपर से काटना पड़ा, जिससे वह दिव्यांग हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.