मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोरा की मिलक में उधार के पैसे न देने पर दबंगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। गंभीर घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छजलैट के गांव खानपुर मुजफ्फरपुर निवासी दिव्यांशु चौधरी ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मोरा की मिलक में दुकान चलाता है। दिव्यांशु के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठा था, उसी दौरान उसके गांव का सुमित भटावली निवासी सुखवीर उर्फ हन्नी और मुनिंदर के साथ आया और उधार पैसे मांगने लगा। मना करने पर तीनों ने गाली गलौजी शुरू कर दी। गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने किसी नुकिले हथियार से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल म...