मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव गोपी वाला में उधार दिए गए पैसे वापस मांगने को लेकर चचेरे और तहेरा भाई में लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। गोपी वाला निवासी नसीम अहमद पुत्र खुर्शीद का आरोप है कि उसने अपने ताऊ मुस्तल्ली को कुछ रुपए उधार दिए थे। जब वह शनिवार को अपने पैसे वापस मांगने उनके घर गया, तो अकबर, अनवर और फरमान ने तैश में आकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में नसीम लहूलुहान हो गया।दूसरे पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए अलग कहानी बताई है। उनका कहना है कि नसीम जब पैसे मांगने आया, तो उनसे कुछ दिनों की मोहलत मांगी गई थी। इस बात पर नसीम भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते ...