Moradabad News: उधारी के पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला, तीन पर केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर युवक ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिविललाइंस के मऊ लाइनपार हथरला निवासी अंकित चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने उधारी के पैसे मांगने मंजीत के घर गुलाबबाग हरथला गया था। अंकित के अनुसार उसकी मां सुमन भी साथ थी। अंकित के अनुसार उसने अपने पैसे मांगे तो मंजीत, उसके भाई प्रिंस और मां मंजू ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचे से माथे पर मारा, जिससे खुली चोट आई है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.