मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। पंडित वीरेंद्र आर्य ने निर्मल आर्य की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद शिवम आर्य और गोविंदराम ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किए। महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ डॉ. राम मुनि ने किया। आर्य विद्वान कपिल मुनि, सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने ऋग्वेद के एक मंत्र की व्याख्या करते हुए बताया कि ईश्वर ही इस सृष्टि का उपास्य है। मनुष्य उपासक हैं। यहां मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, मथुरा प्रसाद आर्य, राकेश कुमार आर्य, मयंक आर्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेद ज्ञान की अलख जगाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...