मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की प्रशासनिक समिति के सदस्यों (सीओए) के चुनाव की आहट हो गई है। परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक सीओए सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया संभवत: नवंबर के महीने से आरंभ हो जाएगी और इसके यह दिसंबर में पूरे हो जाने की संभावना है। चुनाव के मद्देनजर परिषद द्वारा सभी सदस्य निर्यातकों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने के लिए उनका आवश्यक सहयोग मिलने की अपेक्षा की गई है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ.नीरज खन्ना और कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने इसकी पुष्टि की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक परिषद के सभी सदस्य निर्यातकों को एक मतदाता के तौर पर दी गई सूचनाओं में हुए किसी बदलाव से जल्द से जल्द अवगत कराना होगा। किसी सदस्य के ई मेल आईडी, फोन नंब...