मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मोढ़ा तेहिया झील का सुंदरीकरण और पर्यावरण संरक्षण धरातल पर उतरने लगा है। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने टीम समेत पहुंच कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गुरुवार को मंडलायुक्त ने सेवा संकल्प मुहिम में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण भी किया। हिन्दुस्तान ने इसके लिए विशेष मुहिम चलाई थी इसके बाद इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया और बजट जारी हो गया। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान में जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग तथा परिवर्तन 'दी चेंज' संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मौड़ा तेहिया झील पर विशेष आयोजन किया गया। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वेटलैंड संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इसके उपरांत नेचर ट्रेल का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्च...