मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: इनरव्हील क्लब मुरादाबाद नार्थ स्टार की ओर से बुधवार को सत्र की पहली मनोरजंक सभा का आयोजन पीली कोठी स्थित एक रेस्ट्रारेंट में किया गया। सभा में मुख्य अतिथि चेयरमैन ऊषाराज गुप्ता, ईएसओ अनीता सिंह व सेक्रेटी रीना गोयल रहीं। वहीं मुख्य अतिथि ने क्लब के नए सदस्यों को अधिष्ठापित किया। अध्यक्ष बेला भारती व सचिव रीमा अग्रवाल ने नए सत्र के आरंभ में सबको स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके बाद सदस्यों ने मनोरजंक गेम खेले व हाऊजी, लकी ड्रा आदि का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन सुरभि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नीलम, सीमा, रचना, प्रीति, शोभना, अंजली, शिप्रा, साक्षी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...