मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले में एसबीएस स्कूल बिलारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि मेजबान मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। एसबीएस स्कूल बिलारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 116 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम एसबीएस स्कूल की सटीक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई और 10 ओवर में 5 विकेट खोकर कुल 70 रन ही बना सकी। इसके साथ ही एसबीएस स्कूल बिलारी ने मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले शुभारंभ स्कूल प...