मुरादाबाद, अक्टूबर 19 -- Moradabad News: आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एल्युमिनाई एसोसिएशन (आईयूएए) और स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटीज द्वारा 'रोल ऑफ यूथ इन इकोनॉमिक डेवलपमेंट' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें पूर्व छात्र एवं सम्भल के बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को आर्थिक विकास में युवाओं की भूमिका और वित्तीय प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। बीएड-2027 और एमए अर्थशास्त्र-2019 बैच के पूर्व छात्र सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उचित वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से अनेक आर्थिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। जीवन में आर्थिक चुनौतियां आना स्वाभाविक है, लेकिन सही योजना और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से इनसे निपटना आसान हो जाता है। उन...