Moradabad News: आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का संदेश, 230 मरीजों ने कराया उपचार
मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- Moradabad News: लोधीपुर राजपूत स्थित श्री सत्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 'स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ ट्रस्टी विक्रांत मलिक, सहायक नगर आयुक्त रामवीर सिंह, जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. विदुर शेखर मलिक और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह नायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार पौष्टिक आयुर्वेदिक व्यंजनों, रंगोलियों और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। शिविर में करीब 230 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। मुख्य अतिथि ने आयुर्वेद को स्वस्थ और संतुलित जीवन की कला बताया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: आयुर्वेद दिवस पर योग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.