मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- Moradabad News: रेलवे हरथला कालोनी स्थित सनातन धर्म शिव वरदान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण में कथा व्यास धीरशांत दास ने श्री राम के प्राकट्य एवं दिव्य लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने श्री राम के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं, वन गमन, सीता स्वयंवर तक के प्रसंग सुनाकर मनमोह लिया। व्यवस्था में शोभा शर्मा, रोमेश मेहता, जगदीश चंद्र, राजीव गुप्ता, रीना गुप्ता, यतेंद्र खंतवाल, सिद्धार्थ मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...