मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मुरादाबाद ब्रांच के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया अब नतीजे की तरफ बढ़ गई है। चुनाव में किस्मत आजमाने के इच्छुक डॉक्टर आज बुधवार शाम तक अपना दावा नामांकन करके प्रस्तुत कर सकते हैं। आईएमए मुरादाबाद ब्रांच के अध्यक्ष डॉ.सीपी सिंह ने बताया कि अब तक प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद पर डॉ.सीमा मिड्ढा, सचिव के पद पर डॉ.दिशांतर गोयल व ट्रेजरार के पद पर डॉ.अनुराग दुबे की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया है। अभी तक, सभी पदों पर एक-एक दावेदार ही सामने आए हैं। अगर आज शाम तक किसी पद पर कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आया तो चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न होना तय है। एसोसिएशन का फोकस चुनाव को निर्विरोध रूप से संपन्न कराने पर ज्यादा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...