मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: क्षेत्र में पिछले दिनों आए आंधी-तूफान और चक्रवात से किसानों की धान, उड़द, सब्जियों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। फसलों की बर्बादी से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय किसानों ने तहसील व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे। किसानों की मांग के बाद तहसील प्रशासन ने फसलों के नुकसान का आंकलन कर 278 किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए चिन्हित किया है। हालांकि, हजारों प्रभावित किसानों में से केवल 278 किसानों का चयन होने से क्षेत्र के अन्य किसानों में मायूसी है। अन्य प्रभावित किसानों का कहना है कि आंधी-तूफान से उनकी फसलों को भी नुकसान हुआ है इसलिए उन्हें भी मुआवजे का लाभ दिया जाना चाहिए। किसानों ने प्रशासन से सभी पात्र प्रभावित किसानों को ...