मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: नगर के काशीपुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी अरमान पुत्र राहिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से नर्सिंग होम आया था। अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी करने के बाद वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। अरमान ने बताया कि उसने आसपास काफी तलाश की और कई दिनों तक अपने परिचितों की मदद से बाइक खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका, इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा ...