Moradabad News: अवैध तरीके से साप्ताहिक बाजार लगाने वालों पर चला निगम का डंडा
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम टीम टाउन हाल पहुंची। यहां अवैध तरीके से लगाए गए मंगल बाजार को हटवाने की कार्रवाई की। छह से अधिक लोगों के चालान भी काटे गए। इसके अलावा एक दर्जन लोगों का सामान जब्त किया। निगम की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से साप्ताहिक बाजार लगाने वालों में हड़कंप मच गया। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अवैध बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.