मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। मंडी समिति के पास रामनगर खागुवाला के नागलिया नारायण रकबे में विकसित कथित अवैध कॉलोनी की जांच के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पहुंची। टीम ने ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश शुरू की, लेकिन समयाभाव के कारण पूरी नहीं हो सकी। अब सोमवार को डिजिटल पैमाइश कराई जाएगी। प्रधान पति साजिद मंसूरी ने भू-माफिया पर ग्राम समाज की करोड़ों रुपये की जमीन कॉलोनी में शामिल कर कब्जाने का आरोप लगाया। हल्का लेखपाल राधेश्याम ने बताया कि डिजिटल पैमाइश के बाद जमीन चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अवैध कॉलोनी पर चले प्रशासन के बुलडोजर, किया ध्वस्तीकरण यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 1.22 लाख जमाबंदियों की जांच कर सुधारी जाएगी गलती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...