मुरादाबाद, नवम्बर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मैच में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने पार्कर क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। यह मैच शुक्रवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर 30 ओवर के प्रारूप में खेला गया। पारकर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 27.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी। टीम की ओर से काव्यांश ने 22 गेंदों पर 27 रन, अकबर ने 13 गेंदों पर 23 रन और नीरज ने 26 गेंदों पर 18 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एमपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए तेजस ने तीन विकेट लिए। माध्विक और आयुष ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अब्दुल और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस ने 17 ओवर में च...