मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- Moradabad News: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने स्मार्ट रेवन्यु इन्विटेशन फॉर गुड गर्वनेंस (श्रीजी) व्यवस्था अलीगढ़ की तरह मुरादाबाद में भी लागू की है। इसमें प्राप्त राजस्व विभाग से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। समीक्षा में एसडीएम व तहसीलदार स्तर से कुछ मामलों में विलंब सामने आया है। मंडलायुक्त ने बताया कि इस प्रकरण में 24 सितंबर से 3 नवंबर तक 30 प्रकरणों का निस्तारम किया गया। उन्होंने कहा कि इस मॉडल का उद्देश्य राजस्व संबंधी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक सप्ताह सोमवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति पर चर्चा की ...