Moradabad News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की शनि आराधना
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। इस बार पितृ अमावस्या के साथ संभवत: साल की आखिरी शनि अमावस्या भी रही। लोगों ने सुबह से ही शनि देव की आराधना शुरू कर दी। उन्होंने शनि शिला पर सरसों का तेल चढ़ाया। भगवान शनि को उड़द, काले तिल, काला कपड़ा, काली चप्पल, लोहा सहित अनेक प्रकार का काला सामान समर्पित किया। जिन लोगों पर साढ़े साती अथवा ढैय्या चल रही है उन्होंने इनके प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की पूजा एवं अनुष्ठान कराए। मोहल्ले और गलियों में शनिदान मांगने वाले भी घूमते रहे। शाम होते ही लोगों ने पीपल के पेड़ के नीचे और शनिदेव के मंदिरों में सरसों के तेल के दीपक जलाए। शनि चालीसा पढ़ा और शनि मंत्र का जाप भी किया। विशेष रूप से काले सामान का दान होता रहा।उधर, सिविल लाइन स्थित शनि मंदिर पर लोगों ने कतारबद्ध होकर पूजन किया। यहां उड़द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.