मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला-कालेवाला में शिक्षकों की भारी कमी और विज्ञान शिक्षा की बदहाल व्यवस्था को लेकर अभिभावक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में स्थलीय जांच कराने तथा छात्रों और अभिभावकों के स्वतंत्र बयान दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राएं गरीब और मजदूर परिवारों से हैं। वर्तमान में अभिभावक धान की रोपाई में व्यस्त हैं, इसलिए जांच के दौरान उनकी बात भी सुनी जाए। आरोप लगाया गया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत से ही अधिकांश शिक्षकों को विद्यालय नहीं आने का नोटिस दे दिया गया, लेकिन उनके स्थान पर नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, जिससे इंटरमीडिएट की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावक शिक्षक संघ का कह...