मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: शहर में संपत्तिकरदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष के टैक्स में राहत देने के लिए नगर निगम की ओर से योजना चलाई जा रही है। करदाता 15 नवंबर तक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। दरअसल, नगर निगम की ओर से मौजूदा समय में करदाताओं के लिए दो योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। एक ओटीएस के तहत 1 अप्रैल 2026 तक के बकायेदारों को शत प्रतिशत टैक्स जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड देय नहीं होगा। करीब 75 हजार बकायेदार इस दायरे में हैं। करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये की बकायेदारी है और 100 करोड़ के करीब ब्याज लगा हुआ है। ओटीएस के तहत अधिक से अधिक वसूली के लिए वार्ड वार कैंप लगाए जा रहे हैं। आरआई से लेकर बिल वितरक लगे हैं। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक की ओर नियमित निगरानी की जा रही है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का बकाया टैक्स जमा करने ...