Moradabad News: अब सुपरफूड से मजबूत होगी आंगनबाड़ी के नौनिहालों की सेहत
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले तीन से छह साल तक के बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवाचार की योजना बनाई है। नौनिहालों को स्वस्थ रखने के लिए 'सुपर लड्डू', मुरमुरे और पौष्टिक चिक्की दी जाएगी। योजना की शुरुआत आगामी 15 नवंबर से जिले के चुनिंदा 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर की जाएगी। जिलाधिकारी के विशेष सुझाव पर यह प्रयास पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा। मुख्य उद्देश्य बच्चों में पोषण की कमी को दूर करना है। शुरुआती उम्र से ही उनके शारीरिक व मानसिक विकास को मजबूत बनाना है। बच्चों को दिए जाने वाले इन सुपर लड्डुओं, मुरमुरे और चिक्की को स्थानीय स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार कराया जाएगा। इससे जहां एक तरफ बच्चों को पूरी तरह शुद्ध और ताजा पौष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.