मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: शहर में निर्माण स्थलों पर अब जल निगम स्पष्ट तौर पर सूचना बोर्ड लगाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। सूचना बोर्ड पर कार्यदायी संस्था के नाम के साथ ही संपर्क नंबर भी डालना होगा। कांठ रोड स्थित हरथला में मुस्कान नर्सिंग होम के पास कई जगह सड़क धंसने की शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर स्थिति देखी थी। मौके पर ही जलनिगम नगरीय के अधिशासी अभियंता को बुलाकर जल्द सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें मौके पर सड़क किस विभाग के अधीन है, इसकी जानकारी का कोई बोर्ड लगा नहीं मिला था। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सड़क खराब मिलने पर एसई-एक्सईएन पर सख्ती होगी नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और जलनिगम को निर्देश दिए कि शहर में सभी नि...