Moradabad News: अब मलकपुर सेमली में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सक्रिय तेंदुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम मलकपुर सेमली से एक तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैप केज के माध्यम से पकड़ा। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक 14 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। वन विभाग की टीमें संवेदनशील गांवों में लगातार निगरानी कर रही हैं और तेंदुए की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। डीएफओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि ठाकुरद्वारा के करीब 40 संवेदनशील गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है जो लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत के बीच गांवों में गश्त जारी, 49 पिंजरे और 40 कैमरे लगाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.