Moradabad News: अब मलकपुर सेमली में तेंदुए का हमला, मजदूर को गर्दन से दबोचकर खींचकर ले जाने का प्रयास
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना में महिला को निवाला बनाने की घटना के दो दिन बाद अब डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली में तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। अब तेंदुए ने मजदूर को गर्दन पर पंजा मारकर गिरा दिया और उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि साथियों ने साहस का परिचय देते हुए दरांतियों के सहारे तेंदुए का मुकाबला किया और घायल मजदूर की जान बचा ली। मलकपुर सेमली निवासी 40 वर्षीय बाबू बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे अपने साथी समीर, शमशेर और रईस के साथ रामगंगा नदी के किनारे स्थित गन्ने के खेत में मजदूरी करने गया था। खेत में गन्ने के सूखे पत्ते साफ करने के दौरान अचानक पीछे से आए तेंदुए ने बाबू की गर्दन पर पंजा मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद तेंदुआ उसे घसीटकर झाड़ियों की ओर ले जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.