मुरादाबाद, अगस्त 15 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता के बीच वन विभाग को एक और सफलता मिली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिया में शुक्रवार रात करीब दो बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के बीच उसे रेस्क्यू किया। तेंदुए के कैद होने से आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से ठाकुरद्वारा और डिलारी क्षेत्र तेंदुओं की चहलकदमी और हमलों से परेशान हैं। लालापुर पीपलसाना में तेंदुए के हमले में महिला संतोष देवी की मौत के बाद वन विभाग ने अभियान तेज किया था। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लालापुर पीपलसाना में फिर सड़क किनारे दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत इसके बाद लालापुर पीपलसाना, बलिया और मलकपुर सेमली समेत अलग-अलग ...