मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एक करोड़ से अधिक टर्नओवर वाली कारोबारी फर्मों का ऑडिट कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में कारोबारियों की फर्म का ऑडिट निर्धारित तारीख तक नहीं हो पाने का अंदेशा बढ़ गया है। मुरादाबाद में करीब साढ़े तीन हजार कारोबारी फर्मों के ऑडिट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जोनल टैक्स फेडरेशन के गौरव गुप्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर ऑडिट कराने की अंतिम तारीख है, लेकिन, छह अक्तूबर के बाद जीएसटीआर फाइलिंग का दबाव बढ़ जाएगा। इस बार त्रैमासिक रिटर्न फाइलिंग भी होने के चलते 24 अक्तूबर तक जीएसटीआर भरे जाएंगे। सीए-टैक्स अधिवक्ताओं के साथ ही कारोबारी भी जीएसटी रिटर्न की फाइलिंग पर केंद्रित होंगे। दो-तीन दिन में तेजी नहीं दिखाने पर कई कारोबारी 21 अक...