मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आज विश्व दृष्टि दिवस है। इस बार दृष्टि दिवस की थीम 'अपनी आंखों से करें प्यार' रखी गई है जोकि, हमें ये खूबसूरत जहां दिखाने के माध्यम बनने वाली आंखों की नियमित देखभाल पर केंद्रित है। इस थीम के परिप्रेक्ष्य में चिकित्सक अपनी आंखों से प्यार करते हुए मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर की स्क्रीन देखते समय नजरों को बार-बार हटाने की सलाह दे रहे हैं। विशेष रूप से बच्चों के मामले में बहुत ज्यादा सावधान होने की जरूरत जाहिर कर रहे हैं। मुरादाबाद ऑफ्थेलमिक सोसाइटी के अध्यक्ष नेत्र विशेषज्ञ डॉ.प्रियसुमन रस्तोगी ने बताया कि बच्चों की नजर खराब होने के मामले बहुत तेजी से बढ़कर सामने आ रहे हैं। बच्चों की नजर कमजोर होने, आंखों पर लगे चश्मे का नंबर बढ़ने के मामले पांच साल में तीन गुना तक बढ़ गए हैं। मुरादाबाद में...