मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर शनिवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर के संयुक्त आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में जीपीओ लखनऊ पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ता कल्याण निधि से मिलने वाली मृतक आश्रित राशि पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने और नए अधिवक्ताओं को पांच साल तक प्रतिमाह 10 हजार रुपये स्टाइपेंड देने की मांग उठाई। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की चार बेंच स्...