मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। बिलारी के गन्ना मिल निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे वह अपनी बेटी के साथ रेलवे स्टेशन पर अपने पति को लेकर ई रिक्शा से गई थी। वह बेटी को ट्रेन में बिठाकर घर जाने के लिए ई-रिक्शा पर आई। तभी वहां पर मनोहर उर्फ राजू जो नशे में धुत था। उसे अकेला देखकर अश्लील हरकतें करके गंदी बातें करने लगा। हाथ पड़कर कपड़े भी फाड़ दिए। इस बीच उसके पति भी मौके पर पहुंच गए। जब मनोहर को समझाया तो उसके पति को गाली दिया और मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस बीच उसका भाई जगन्नाथ व बेटा विशाल भी आ गया और उसके पति को बुरी तरह से मारा पीटा। इस बीच जगन्नाथ ...