मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- Moradabad News: बिलारी। नागरिक परिषद बिलारी की मासिक बैठक में गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि गांधी पार्क से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 26 सितंबर को नागरिक परिषद के कार्यकर्ता गांधी मूर्ति के नीचे उपवास पर बैठेंगे। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में संयोजक डॉ. जितेंद्र दक्ष ने बताया कि गांधी पार्क के संबंध में एक माह पहले नगर पालिका बिलारी के अध्यक्ष ने कार्य कराने का आश्वासन दिया था। कार्य नहीं होने पर तीन दिन पहले उनसे दोबारा मुलाकात की गई। उन्होंने फिर जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया और अपने स्टाफ को इस संबंध में नोटिस जारी करने के लिए भी कहा।

नागरिक परिषद की मांग इसके बाद नागरिक परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बिलारी और सीओ बिलारी को ...