मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास शुक्रवार तड़के अज्ञात वाहन ने मंगूपुरा निवासी मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर घर से अपनी भांजी का भात भरने की बात कहकर निकला था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आरटीओ ऑफिस के पास किसी वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मरने वाले की शिनाख्त मझोला के ही गांव मंगूपुरा निवासी प्रेम सिंह (52 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह मजदूरी करते थे। गुरुवार को प्रेम सिंह कुन्दरकी के गावं नानपुर में अपनी भांजी प्रिया के यहां भात भर...