मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: करनपुर -रतुपुरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर के पास देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी हरि सिंह 25 पुत्र पृथ्वी सिंह सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे करनपुर रतुपुरा मार्ग पर गुजर रहा था, तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया, उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई लेकिन गांव के लोग पहुंचे तो उन्होंने शिनाख्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि अभी युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के ...