Moradabad News: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने विमलेंद्र शर्मा को दिया समर्थन
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा 'विमल' को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने समर्थन दिया है। संगठन के महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा के निर्देश पर बरेली और मुरादाबाद मंडल के जिला अध्यक्षों, जिला मंत्रियों एवं अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद संगठन ने विमलेंद्र शर्मा के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में उनके समर्थन में कार्य करेंगे। इस दौरान विमलेंद्र शर्मा 'विमल', आचार्य राजेश शर्मा और मंडल मंत्री अरुण शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.