मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: नगर में सोमवार को जश्ने साबिर-ए-पाक पूरी अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह कुरआन ख्वानी के बाद दरगाह हजरत शाह हाजी ख्वाजा अल्लाह बख्श साबरी से परचम-ए-जुलूस निकाला गया। सूफियाना रंग और धार्मिक उत्साह से सराबोर इस जुलूस का नगर में जगह-जगह अकीदत के साथ स्वागत किया गया। ​दरगाह के सज्जादानशीन सूफी हाशिम मियां साबरी ने बताया कि जुलूस में सबसे आगे अकीदतमंद हरा परचम लेकर चल रहे थे। यह जुलूस नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।​जुलूस में मुख्य रूप से हाशिम मियां साबरी, चिश्ती आलम साबरी, आजम साबरी, इलियास साबरी, अरबाज जैदी साबरी, इमरान और मोहम्मद अजीम अत्तारी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...