नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Moonrise time Rajasthan Aaj chand kitne baje niklega : आज राजस्थान में तिलकुटा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। माघ कृष्णा चतुर्थीको संकष्ट चौथ का व्रत रखा जाता है। राजस्थान में तिलकुटा चौथ के नाम से जाना जाता है। इस व्रत में लोग सुबह स्नान कर उपवास का संकल्प लेकर व्रत करते हैं। यह व्रत माताएं संतान के लिए रखती हैं। अपने से बड़ी महिलाओं को भेंट कर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। मान्यता है कि आज के व्रत को रखने से संतान की दीर्घायु होती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता है। इस व्रत में सुबह से चन्द्रोदयकाल तक नियमपूर्वक रहना जरूर मानने होते है। मनको काबूमें रखे। चन्द्रोदय होने पर मिट्टीकी गणेशमूर्ति बनाकर उसे स्थापित करें। गणेशजीके साथ उनके आयुध और वाहन भी होने चाहिए। मूर्तिमें गणेशजी की स्थापना करके...