नई दिल्ली, मई 28 -- Monsoon Update: मॉनसून कहां है और कब तक दस्तक देगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में यही सवाल जारी है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले संभावनाएं जताई थीं कि 26 मई के आसपास मॉनसून केरल में एंट्री कर सकता है। हालांकि, अब दो दिन गुजर चुके है और बारिश भी जारी है, लेकिन मॉनसून का ऐलान अब तक विभाग ने नहीं किया है। विभाग ने यह भी कहा था कि राज्य में इसकी दस्तक में चार दिन की जल्दी या देरी हो सकती है। पिछले साल मॉनसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी।क्यों मॉनसून को हुई देरी केरल में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही थीं कि बारिश समय से पहले दस्तक दे सकती हैं। माना जा रहा है कि देरी की वजह मॉनसूनी हवाओं का कमजोर होना है। एक और वजह केरल तट के पास लगातार बारिश नह...