नई दिल्ली, जून 12 -- र अल नीनो के बाद भी मॉनसून अपनी पूरी स्पीड से आगे बढ़ रहा है। लैटेस्ट अपडेट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को कवर कर चुका है। इसके अलावा पूरे तमिलनाडु में मॉनसूनी बारिश हो रही है। इसके बाद मॉनसून उत्तर भारत तक बढ़ते हुए बिहार में भी दस्तक दे चुका है। पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से में मॉनसून पहुंच चुका है। मॉनसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्रि, कोठागुडेम, कलिंगपतनम, रायगंज और बिहार के मधुबनी से होकर गुजर रही है। ऐसे में मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बचे हुए हिस्से, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगल और बिहार के लिए स्थितियां अनुकूल है। अगले दो से तीन दिन में मॉनसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता ह...