नई दिल्ली, मई 23 -- बारिश का मौसम आते ही पहाड़, जंगल और घाटियां पूरी तरह हरी-भरी नजर आने लगती हैं। यही वजह है कि मानसून में ट्रेकिंग का अलग ही मजा होता है। इस मौसम में बादलों से ढके पहाड़, रास्ते में बहते झरने, ठंडी हवा और अद्भुत नजारे ट्रेकिंग अनुभव को और खास बना देते हैं। भारत में कई ऐसे ट्रेकिंग डेस्टिनेशंस हैं, जो मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत दिखते हैं। कुछ ट्रेक आसान हैं, जहां कोई भी जा सकता है, जबकि कुछ सिर्फ ट्रेकिंग लवर्स को ही पसंद आते हैं। हालांकि, मानसून ट्रेकिंग के दौरान ज्यादा सावधानी रखना भी जरूरी होता है क्योंकि रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं। सही तैयारी के साथ यह अनुभव काफी यादगार बन सकता है।1. वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक, उत्तराखंड वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक मानसून में रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से भर जाता है। बादलों से ढके पहाड़ औ...