नई दिल्ली, मई 29 -- Monsoon India: केरल में बारिश का दौर जारी है, लेकिन अब तक मॉनसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। खास बात है कि साल 2025 की तुलना में मॉनसून की बारिश करीब 5 दिन की देरी हो चुकी है। दक्षिण भारतीय राज्य में मॉनसून की एंट्री की सामान्य तारीख 1 जून है, लेकिन IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया था कि 26 मई तक मॉनसून आ सकता है। जानते हैं कि क्या है ताजा स्थिति।अभी कहां है मॉनसून IMD ने शुक्रवार को बताया है कि अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। 28 मई के अपडेट के मुताबिक, मॉनसून श्रीलंका, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुंच गया है। इसके बाद अगला नंबर केरल और तमिलनाडु का ही है। माना जा रहा है कि जून के अंत तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून ...