नई दिल्ली, जून 5 -- Monsoon 2026, IMD Rainfall Alert 5 June: देर से ही सही, लेकिन बीते दिन मॉनसून केरल पहुंच गया। एक जून को आमतौर पर केरल मॉनसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार 26 मई को पहले ही पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, न तो यह पहले पहुंचा और न ही समय पर। चार जून को केरल में मॉनसून की एंट्री हुई, जिससे दक्षिणी राज्यों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। केरल पहुंचने के बाद यह आने वाले दिनों में तेजी से ऊपरी राज्यों की तरफ बढ़ेगा और यूपी-दिल्ली तक इसी महीने पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून आज यानी कि पांच जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा में बहुत भारी बारिश होने वाली है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया ग...