नई दिल्ली, मई 30 -- Monsoon 2026, IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून पर नया अपडेट दिया है। IMD के अनुसार अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में पहुंच सकता है, जिससे इसका इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। इस बार सबसे पहले मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी। लेकिन उसमें देरी हुई। अब यह अगले चार-पांच दिनों में पहुंच सकता है। वहीं, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के चेन्नई समेत कई जिले अभी भी भीषण लू की चपेट में हैं। राज्य के 16 जिलों में तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चेन्नई के उपनगरीय इलाके में स्थित मीनांबक्कम वेधशाला भी सूरज की तपिश से बेहाल रही। भीषण गर्मी के इस मौसम के दौरान चेन्नई में तापम...