महोबा, सितम्बर 27 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। नदी के तेज बहाव में बहे किसान का शव 22 घंटा बाद नदी में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के रिवई गांव निवासी 52 वर्षीय वासुदेव शनिवार को दोपहर अपने भाई पूरन को खाना देने गया था। खाना देने के बाद वापस लौटते समय ब्रम्ह नदी पर बने रपटा को पार करते समय पानी का बहाव तेज होने से नदी में बह गया था। थाना पुलिस के द्वारा शनिवार को रेस्क्यू किया गया मगर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में रविवार को पुलिस टीम ने एसडीआरएस को बुलाया। यह भी पढ़ें- Mohoba News: नदी के तेज बहाव में बह गया अधेड़ टीम ने रेस्क्यू कर नदी से शव बरामद कर लिया। 22 घंटा बाद शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि जोरदार बारिश के का...