महोबा, अगस्त 12 -- Mohoba News: कबरई, संवाददाता। हार जीत की बाजी लगाते हुए 9 जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया। कब्जे से एक लाख 11 हजार 600 रुपये की नकदी बरामद की है। जुआं एक्ट के तहत की गई कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। कस्बा में जुआं संचालित होने की खबर पर थाना पुलिस को द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यू गणेश क्रशर के पास झाड़ियों की आड़ में जुआं खेल रहे प्रेम नारायण निवासी चिचारा, उमेश सोनी निवासी महोबा, अनिल कुमार वर्मा निवासी किदवई नगर, राजकुमार कुशवाहा निवासी जैतपुर, मनीष पांडेय निवासी महोबा, कृष्ण कुमार प्रजापति, गणेश गुप्ता निवासी महोबा, अनीस निवासी कबरई और उत्तम सिंह निवासी खजुरिया पहरा को जुआं खेलते हुए पकड़ा है। जहांगीर अब्बास, बड़का ठाकुर उर्फ छत्रपाल, कल्लू काटू उर्फ ह सन और अंब्रीश मौके से भागने म...