महोबा, सितम्बर 1 -- Mohoba News: खरेला, संवाददाता। बारिश को लेकर अन्ना मवेशी सड़क पर डेरा जमा रहे है जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। इन दिनों अन्ना मवेशियों की चहल कदमी लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन रही है। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब अन्ना मवेशी सड़क पर डेरा जमा रहे है। शाम होते ही मुस्करा मार्ग में जगह-जगह अन्ना मवेशियों के झुंड सड़क पर डेरा जमाने लगते है। अन्ना मवेशियों की सड़क पर धमाचौकड़ी से बाइक सवारों में हादसे का खतरा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हो रही है। एकाएक अन्ना मवेशी के सड़क पर आने से बाइक का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता हे। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर फिसलन रहती है ऐसे में अन्ना मवेशियों की चहल कदमी से समस्या और विकराल हो रही है। ...