महोबा, जुलाई 24 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। सड़क निर्माण में मानकों को ताक में रखकार निर्माण कराने के आरोप लगाकर लोगों ने जांच कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि जांच के नाम पर भी मनमानी हो रही है। स्वामी विवेकानंद विद्यालय से महेंद्र के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक निधि से सड़क का निर्माण हो रहा है। अवधेश कुमार, दीपक, नीरज कुमार आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 100 मीटर लंबी सड़क में मानकों को ताक में रखकर काम कराया जा रहा है जिससे सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गए है। लोगों ने पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। अवर अभियंता राजेश वर्मा का कहना है कि वह बीमार है। सेहत सही होने पर मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। अगर मानक विहीन काम मिला तो भुगत...