महोबा, सितम्बर 24 -- Mohoba News: जैतपुर,संवाददाता। लोगों ने सड़क निर्माण में मनमानी के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग उठाई है। आरोप है कि बुंदेलखंड विकास निधि से हो रहे सड़क निर्माण में मानको को तारतार किया गया है।नयापुरा में जल भराव की समस्या के निस्तारण के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नयापुरा निवासी राधेश्याम, धमेन्द्र कुमार, अनिल सिंह,मुन्ना आदि ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बुंदेलखंड विकास निधि के कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानको को तारतार किया जा रहा है। सड़क में मानक के अनुरुप सीमेंट नही लगाया जा रहा है जबकि बालू के स्थान पर आस पास के नालों की बालू लगाई जा रही है। आईएस द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है मगर अभियंताओंं द्वारा सड़क का निरीक्षण करने में बरती जा रही लापरवाही से निर्माण कार्य में मनमानी हो रही है। विभागीय अधिक...