महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई है। रैपुरा बनियातला मार्ग कीचड़ से सराबोर होने से छात्रों को आगवामन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से जूझ रहे छात्रों ने राजमार्ग जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार के पहुंचनें पर छात्रों ने जाम खोला। लगभग दो घंटे तक राजमार्ग जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। जनपद मुख्यालय से मात्र चार किमी की दूरी पर रैपुरा से बनियातला मार्ग खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कीचड़ में तब्दील हुआ कुचमरवा-कसया कला संपर्क मार्ग बुधवार को बनियातला, पुरा, रैपुरा आदि गांव के छात्र-छात्राओं न...