महोबा, अगस्त 20 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सड़क के लिए छात्रों का राजमार्ग जाम करने का मामला तूल पकड़ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग उठाई है। गुरुवार को कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने रैपुरा कला से मझलवारा तक सड़क खराब होने का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सड़क के लिए छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस के द्वारा सख्ती कर बल प्रयोग करना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने छात्रों के साथ अभद्रता कर दबाव बनाने का काम किया। लंबे समय से लोग सड़क की मांग उठा रहे है। अधिकारी बार-बार आश्वासन दे लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। सड़क खराब होने के कारण कई बार लोग चोटिल...